जौलीग्रांट। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रिहर्सल की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान, सत्यापन अभियान और जंगलों में कांबिंग कर रही है। देहरादून में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से शाम करीब 4:30 बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह दिल्ली को रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट फील्ड मार्शल हरीश वर्मा, आईपीएस पीयूष अग्रवाल, सीओ तुषार बोरा आदि उपस्थित रहे। संवाद