फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्क्रीन टाइम घटाएं, आंखों को बचाएं

Thu, 08 Oct 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व दृष्टि दिवस पर डीएसबी स्कूल में गोष्ठी
विज्ञापन

ऋषिकेश। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को आंखों की नियमित देखभाल और स्वस्थ दृष्टि के महत्व की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव सहगल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सहगल ने कहा कि लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी की स्क्रीन देखने से आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। छात्रों को स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित रखने, बीच-बीच में आंखों को आराम देने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी गई। साथ ही पढ़ाई के दौरान उचित रोशनी और किताब से सही दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने छात्रों को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की भी जानकारी दी। कहा कि हरी सब्जियां, मौसमी फल और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। गोष्ठी में छात्रों को नियमित नेत्र जांच कराने और आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आंखों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका शिक्षकों ने समाधान बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें