फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल गन्ना पांच गन्ना सेंटर की बहाली पर करे पुर्नविचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल द्वारा गन्ना समिति डोईवाला के पांच गन्ना सेंटर बंद करने को लेकर बुधवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक कर मिल को गन्ना सेंटर बहाली के लिए पुनर्विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में सिमलास ग्रांट के किसान उम्मेद वोरा ने कहा कि मिल प्रशासन ने किसानों को बिना विश्वास में लिए गन्ना सेंटरों को बंद करने का निर्णय ले लिया। नगर सभासद गौरव मल्होत्रा, गन्ना समिति के डायरेक्टर संतोष चौहान और संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने अन्य समस्याओं से अवगत कराया। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक शिवकुमार बनरवाल ने कहा कि सेंटरों से मांग के अनुरूप गन्ने नहीं मिल रहे हैं, जिसका नुकसान मिल को उठाना पड़ता है। ऐसे में सेंटरों को पास के सेंटरों के साथ जोड़ा गया है। मिल किसान हित में काम कर रही है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने मिल अधिकारियों को पांच गन्ना सेंटरों की बहाली को लेकर पुनर्विचार करने को कहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना किसानों को हर स्तर पर सहूलियत दिलाने का प्रयास रहेगा। पूरा प्रयास रहेगा कि गन्ना सेंटरों को बहाल करा दिया जाए। इस अवसर पर करन बोरा, भगवान सिंह पोखरियाल, दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें