ऋषिकेश। मांग गंगा रामलीला समिति 14 बीघा मुनिकीरेती की ओर से कल रविवार 11 अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार और कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल ने बताया कि मां गंगा रामलीला समिति की ओर से पांचवीं रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला 14 बीघा स्थित रामलीला मैदान में होगी। जो कि 20 अक्तूबर तक चलेगी। रामलीला मंचन का कार्यक्रम रात आठ बजे शुरु होगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवानराम से आशीर्वाद लेने की अपील की है।