फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुभाष बनखंडी में रामलीला मंचन का हुआ शुरू

Thu, 08 Oct 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 66वां श्री रामलीला मंचन के आयोजन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए सभी को रामलीला आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और उनके चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं। रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक थापा, परमानंद दास महाराज, जितेंद्र पाल पाठी, सिमरन उप्पल, योगेश कलरा, रणबीर पाल, रवि वर्मा, अनुज कुमार, सारिका त्यागी, काजल पाल, रोहिताश पाल, हरिराम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें