20 सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से हनुमान ध्वज पूजन और निमंत्रण पत्र विमोचन करते कमेटी
- फोटो : संवाद
सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी 65वें रामलीला का मंचन करने जा रहा है। इससे पूर्व कमेटी की ओर से बनखंडी में हनुमान ध्वज पूजन किया गया। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से निमंत्रणपत्र का भी विमोचन किया गया। शनिवार को रामलीला मैदान बनखंडी में कमेटी की ओर से संत महंत लोकेश दास, स्वामी केशव स्वरूप, मेयर शंभू पासवान और नगर निगम पार्षदों ने संयुक्त रूप से हनुमान ध्वज पूजन कर निमंत्रणपत्र का विमोचन किया। कार्यक्रम में नगर के सभी लोगों ने जय श्री राम के जयकारों और हनुमान चालीसा के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर हनुमान ध्वज स्थापित किया। इस मौके पर पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, संदीप शास्त्री, रविंद्र राणा, सुधीर राय, गोपाल सती, पार्षद माधवी गुप्ता, संध्या एकांत गोयल, सिमरन, अमित उप्पल, देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।