फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वामी रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव 10 को

Mon, 05 Jan 2026 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
शीशमझाड़ी ​स्थित एक आश्रम में श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की जंयती को लेकर आयोजित बैठक में
विज्ञापन
शीशमझाड़ी स्थित एक आश्रम में विरक्त वैष्णव मंडल समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने बैठक की। इसमें 10 जनवरी को हाेने वाले आद्य जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726वें जयंती महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई।समिति के अध्यक्ष द्वाराचार्य जगद्गुरु दयाराम देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में संत, महंतों और समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। दयाराम दास महाराज ने बताया कि महोत्सव श्री स्वामी रामानंद घाट के पास श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम मायाकुंड में आयोजित होगा। इस दौरान स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मायाकुंड आश्रम से शुरू होकर मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, कोहली मार्केट, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड से वापस हरिद्वार रोड, देहरादून तिराहा से क्षेत्र रोड, श्री भरत मंदिर सुभाष चौक से वापस आश्रम मायाकुंड में समाप्त होगी। इसके बाद संंत सम्मेलन होगा। यात्रा में पहाड़ी वाद्य यंत्र आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूह कीर्तन मंडली की प्रस्तुति भी होगी। बैठक में महंत डॉ. स्वामी नारायण दास, महामंडलेश्वर भारतभूषण दास, महंत सीताराम दास महाराज, महंत लाल बिहारी दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, अभिषेक शर्मा, सुशीला सेमवाल, बंशीधर पोखरियाल, पंकज ब्रेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें