फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा में डूब रहे राजस्थान के व्यक्ति को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती अंतर्गत शत्रुघ्न घाट पर गंगा में स्नान कर रहे राजस्थान का एक व्यक्ति तेज धाराओं में बहने लगा। घाट पर तैनात जल पुलिस और पीएससी आपदा प्रबंधन टीम ने रेस्क्यू अभियान कर व्यक्ति को सकुशल बचाया। इसके लिए व्यक्ति ने जल पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। शत्रुघ्न घाट पर जिला अलवर करौली, थाना कठूमर राजस्थान निवासी गोविंद गोयल पुत्र ओमप्रकाश गंगा घाट पर अपने अन्य दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा। व्यक्ति को गंगा में बहता देख जल पुलिस और पीएससी आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सकुशल बचा लिया। रेस्क्यू टीम में धनवीर नेगी, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें