फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश व तूफान से धान की फसल को नुकसान

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीवों के कारण नुकसान झेल रहे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। तेज बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में लगी धान की फसल गिर जाने से किसान भारी नुकसान का अंदेशा जता रहे हैं।ग्राम सभा खदरी खड़क माफ क्षेत्र में बीती रात आई तेज बारिश और तूफान से किसानों की धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे कई स्थानों पर पूरी फसल गिर गई है। पर्यावरण संचेतक विनोद जुगलान ने बताया कि अभी धान की फसल कच्ची है, इसलिए इसे तुरंत काटा नहीं जा सकता। जो धान की फसल बारिश के कारण नीचे गिर गई उससे भी धान का दाना खराब हो सकता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वह समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई संभव हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें