ऋषिकेश। डाक विभाग की ओर से रेलवे रोड का डाकघर बंद कर दिया गया है। इस डाकघर में डाक, पार्सल और अन्य बुकिंग होती थी। डाकघर बंद होने के बाद लोगों को घाट रोड स्थित डाकघर में आना पड़ेगा। रेलवे रोड स्थित डाकघर स्पीड पोस्ट, पार्सल, मनी ऑर्डर आदि की बुकिंग होती थी। बताया जा रहा है कि 80 के दशक में ऋषिकेश मुख्य डाकघर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए डाक विभाग की ओर से यह डाकघर खोला गया था। वहीं ऋषिकेश मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर केके यादव ने बताया कि विभाग की ओर से रेलवे रोड स्थित डाकघर को बंद कर दिया गया है। संवाद