ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि- स्रोत- आयोजक
राइंका दिउली में हाल ही में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नंदकिशोर गौड़ ने बताया कि खंडस्तरीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग नाटक में इंटर काॅलेज यमकेश्वर प्रथम, राइंका दिउली द्वितीय, समूह गान प्रतियोगिता में राइंका दिउली प्रथम, इंटर काॅलेज नीलकंठ महादेव द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी तृतीय, समूह नृत्य में इंटर काॅलेज नीलकंठ महादेव प्रथम, राइंका दिउली द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी तृतीय और वाद-विवाद में राइंका दिउली प्रथम, श्री स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय द्वितीय व राइंका मोहनचट्टी तृतीय स्थान पर रहे।आशु भाषण में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय के दुर्गेश भट्ट प्रथम, जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर की कुमारी राशि द्वितीय, राइंका दिउली की कुमारी प्राची तृतीय स्थान पर रही। श्लोकोच्चारण में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय के पंकज जोशी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के आयुष बडोला द्वितीय, राइंका दिउली की शीतल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्वामी मंजुलानंद महाराज, चंद्रपाल बिष्ट, भगत सिंह पयाल, जिला पंचायत सदस्य गीता पयाल, डाॅ. उमेश त्यागी, सतेंद्र प्रसाद चमोली, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।