फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने विकास कार्यों पर निशंक को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलॉ यूनिवर्सिटी, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और कोस्ट गार्ड सेंटर को लेकर उठाए सवालI
विज्ञापन


डोईवाला से राज्य व राष्ट्रीय संस्थान शिफ्ट किए जाने पर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि निशंक ने बीते 10 वर्षों में डोईवाला की उपेक्षा की है। डोईवाला से लॉ यूनिवर्सिटी, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, कोस्ट गार्ड सेंटर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जा रहे हैं। जिस पर निशंक मौन धारण किए हुए हैं।

शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने भानियावाला में प्रेसवार्ता की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला में लॉ कॉलेज का शिलान्यास और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हुई थी। वहीं कोस्ट गार्ड सेंटर का भी शिलान्यास किया गया था। इन सभी राज्य और राष्ट्रीय संस्थानों को कुमाऊं और अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। कहा कि निशंक के 10 वर्षों में 50 करोड़ की सांसद निधि के कार्य कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोईवाला के पहाड़ी क्षेत्र सिंधवाल गांव, सनगांव और अन्य गांवो की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। संसद ने मारखमग्रांट को गोद लिया था। वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जीवनवाला गांव को गोद लिया था। जहां विकास कार्य नहीं हुए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, अध्यक्ष करतार नेगी, रणजीत सिंह, रेखा कांडपाल, महेंद्र भट्ट, सागर मनवाल, सुमित कुमार, अफसाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें