फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रानीपोखरी का विकास देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि

Thu, 30 Jan 2025 12:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता और कालसी के करीब 85 निवर्तमान ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी रानीपोखरी ग्राम पंचायत का मॉडल देखकर काफी प्रभावित हुए। चकराता और कालसी के जनप्रतिनिधियों का ज्यादा फोकस स्वच्छता और पंचायत की आय से संबंधित कार्यों पर रहा। सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी बसों में सवार होकर पंचायत का मॉडल देखने रानीपोखरी पहुंचे। रानीपोखरी पंचायत से जुड़े विकास कार्यों की एक लघु फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया। प्रतिनिधियों को बताया गया कि उनकी पंचायत में करीब 10 हजार की आबादी हो गई है। पंचायत के कूड़ा वाहन हर वार्ड में दौड़ते हैं। इस कार्य के लिए हर घर से 50 रुपये वसूले जाते हैं। समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जाते हैं। जिसमें स्कूली बच्चों और समूह की महिलाओं को शामिल किया जाता है। पंचायत में सप्ताह में दो बार लगने वाला बडा हाट बाजार, किराए पर दी गई पंचायत की दुकानें, बारातघर, मेलों, नए मकानों का नक्शा पास कराने आदि से पंचायत को आय होती है। जिसके पैसे को वापस पंचायत के विकास कार्यों में लगाया जाता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा में हुए कार्य, हाट बाजार, महिला समूह के कार्यों को देखा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी, पंकज नेगी, विनोद रावत, दीपक कुमार, संदीप जायसवाल, सुमित कुमार, प्रवीन रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें