आस्था पथ पर स्तन कैंसर जनजागरूकता रैली निकालतीं एम्स नर्सिंग छात्राए।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी अंतिम वर्ष व एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रो.डॉ. राज राजेश्वरी और प्रसुन्ना जैली के नेतृत्व में स्तन कैंसर को लेकर जनजागरुकता रैली निकाली। रैली को संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एम्स के गेट नंबर-एक से शुरू हुई और आस्थापथ बैराज, एम्स गेट नंबर-दो होते हुए कॉलेज ऑफ नर्सिंग में संपन्न हुई। इस अवसर पर एम्स अस्पताल के नॉन कोविड एरिया में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने स्तन कैंसर जनजागरुकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। महिलाओं को स्तन कैंसर के कारण, सावधानियां, बचाव और उपचार संबंधी संदेश दिया। महिलाओं द्वारा स्तन कैंसर बीमारी से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिनका नर्सिंग फैकल्टी और स्टूडेंट्स के द्वारा जवाब दिया। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल जेवियर बेलसियाल, मीनाक्षी, गीतिका, कालेश्वरी, अवधूत, दिव्या, विश्वास आदि थे।