ऋषिकेश। वाल्मीकि नगर में स्वच्छकार एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत करते हुए स्टॉलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिसमें समाज कल्याण, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग शामिल रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ निर्धन और अशिक्षित वर्ग को भी मिले, इसके लिए इस तरह के शिविर के आयोजन आवश्यक हैं। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, देवदत्त शर्मा, अक्षय खैरवाल, नरेश खैरवाल, खुमेंद्र, देव आदि शामिल रहे। संवाद