फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लिष्ट्राबाद में दूसरे दिन भी हुआ प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
रानीपोखरी में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण: संवाद
विज्ञापन
रानीपोखरी के लिष्ट्राबाद में राष्ट्रीय विधि विवि खोलने की मांग को लेकर प्रधान संगठन और ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस और पेंशनर्स संगठन के सदस्यों ने भी ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। भाजपा किसान मोर्चा सहसंयोजक अरुण शर्मा और प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में ही राष्ट्रीय विधि विवि का शिलान्यास किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास कार्य को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। इससे रानीपोखरी की जनता में काफी रोष है। जिस कारण ग्रामीणों ने आंदोलन की राह चुनी है। नरेंद्र चौहान और पुष्पराज बहुगुणा ने कहा कि भाजपा अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुन रही है। पेंशनर्स संगठन अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली और वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि विधि विवि से रानीपोखरी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा में लाभ मिलेगा। इसलिए उन्होंने ग्रामीणों को अपना सर्मथन दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनीति में राष्ट्रीय विधि विवि उलझकर रह गया है। संदीप भट्ट, सतीश सेमवाल, सुनील यादव, संजय असवाल, नवीन चौधरी माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें