रानीपोखरी के बड़कोट में शराब ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्रामीणों की मांग है कि जनभावनाओं के विपरीत खोला गया शराब ठेका बंद किया जाना चाहिए। पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र भट्ट और पूर्व बीडीसी विजय भट्ट ने कहा कि शराब का ठेका निरस्त होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि धरने प्रदर्शन के अलावा वो शराब ठेके की लड़ाई कोर्ट में भी लड़ रहे हैं। शराब ठेका खोलने को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश है। सतीश सेमवाल, मोहित कपरूवाण, रोहित रावत, सरिता राणा, शकुंतला आदि मौजूद रहे।