फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सैलून के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तिलक रोड पर एक सैलून के बाहर विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता- स्र
विज्ञापन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने तिलक रोड पर खुल रही सैलून की दुकान का उद्घाटन से पहले विरोध-प्रदर्शन कर उसे बंद करवा दिया। बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व पर एक सैलून की दुकान का उद्घाटन होना था। सैलून में महिला और पुरुषों के लिए सुविधाएं जुटाई गई थीं। जिसका राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के लोगों ने आक्रोश जताकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने आरोप लगाया कि तिलक रोड पर एक व्यक्ति ने अपनी दुकान विशेष समुदाय के व्यक्ति को किराये पर दी है लेकिन सैलून में काम करने वाले सभी पुरुष कर्मचारी हैं। जबकि नियमानुसार यहां पर महिला और पुरुष कर्मचारी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सैलून नहीं खुलने दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने इस बात से अनभिज्ञता जताते हुए सैलून संचालक ने अपनी दुकान का ओपनिंग का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें