फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संकल्प यात्रा के बीच विरोध करने पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला क्षेत्र के लालपानी बीट में बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में आंदोलित महिलाओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि महिलाओं के कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम से जा चुके थे।
विज्ञापन




शुक्रवार को गुमानीवाला क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। गुमानीवाला रूषाफॉर्म के पास लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के विरोध में आंदोलन कर रही ग्रामीण महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची और विरोध प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान इन महिलाओं ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि लालबीट क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं बनने दिया जाएगा। वहीं श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को गुमराह कर विरोध करवाया है। जिनकी जानकारी पार्टी स्तर पर जुटाई जाएगी। आंदोलित महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें