फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 25 Dec 2025 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर होने पर कांग्रेस की ओर से हिमालयन चौक जौलीग्रांट में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करतार नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी केस में भाजपा के एक नेता का नाम सामने आने पर सरकार को सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यदि भाजपा अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर धरना प्रदर्शन करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, अश्वनी बहुगुणा, सागर मनवाल, संजीव भट्ट, शार्दुल नेगी, मोहित कपरूवाण, रेणु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें