फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 02 Nov 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नई योजना लागू होने पर 93 से बढ़कर 135 एलपीसीडी होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

जौलीग्रांट। नगर पालिका डोईवाला के 20 वार्डों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए पेयजल विभाग ने 283.56 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रस्ताव पर तैयार इस योजना के तहत जलापूर्ति को मौजूदा 93 एलपीसीडी से बढ़ाकर 135 एलपीसीडी करने का लक्ष्य है। वर्ष 2018 में नगर पंचायत का विस्तार कर छह से 20 वार्ड किए गए थे। इसमें जौलीग्रांट, अठूरवाला और भानियावाला जैसे तेजी से बढ़ती आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं। विधायक बृजभूषण गैरोला ने योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा था। पेयजल विभाग के अनुसार, वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।योजना के तहत नए नलकूप, पेयजल लाइनें और ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को भी बदला जाएगा। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आबादी बढ़ने के बावजूद जलापूर्ति पुरानी आबादी के अनुसार हो रही है, इसलिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें