फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला काॅलेज में प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन काॅलेज द्वारा शुरू कर दिया गया है। काॅलेज में प्रवेश अनुमोदन की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए डाॅ. अफरोज इकबाल, बीएसी सीबीजेड में डॉ. अनिल कुमार, बीएससी पीसीएम में डॉ. एनके नैथानी, बीकॉम में प्रवेश के लिए डॉ. एससी पंत को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में चार अन्य प्राध्यापक भी सहयोग कर रहे हैं। डॉ. नैनवाल ने बताया कि 15 जुलाई तक सत्यापन और प्रवेश अनुमोदन हो जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय में प्रमाणपत्रों का सत्यापन व अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें