शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज में उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में शनिवार को उद्यमिता के कानूनी पहलुओं और व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई। फहद खान ने उद्यमिता के कानूनी पहलुओं, व्यवसाय के उदेश्य, वित्त आवश्यकताओं की जानकारियां दी। द्वितीय सत्र में छात्रों के साथ आइडिया जनरेशन विषय पर सामूहिक चर्चा की गई। नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन खाली ने बताया कि उद्यमिता कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों के बारे में जानकारियां दी गई। सिपेट संस्थान के कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. संगीता रावत, डॉ. किरण जोशी, जेपी शर्मा, अंजना मिंज आदि मौजूद रहे।