फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रो. एनके जोशी का कार्यकाल 6 माह बढ़ा

Sat, 11 Apr 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड वििव के कुलपति प्रो. एनके जोशी को छह माह का कार्यकाल विस्तार प्रदान किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रो. एनके जोशी को 12 अप्रैल 2023 को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि का कुलपति नियुक्त किया गया था। कुलपति का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है। प्रो. जोशी का वर्तमान कार्यकाल 11 अप्रैल 2026 को समाप्त होने जा रहा था। नए नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक उन्हें पद पर यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। प्रो. जोशी 12 अप्रैल 2026 के अपराह्न से आगामी 6 माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे। इस संबंध में 10 अप्रैल को राजभवन से आदेश जारी हुए हैं। प्रो. जोशी इससे पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं। कार्यकाल विस्तार की घोषणा पर परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसपी सती, कला संकायाध्यक्ष प्रो. पीके सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. वीपी श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. हेमलता मिश्रा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें