फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया और डॉली को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
जौलीग्रांट मे विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन: अस्पताल
विज्ञापन
जौलीग्रांट। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। यहां आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया और डॉली ने प्रथम, भव्या व अनादि द्वितीय व उर्मि त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसआरएचयू स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर डीन डॉ. प्रीति कोठियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट के अंदर समाज सेवा का भाव होना जरूरी है। मुख्य वक्ता वैज्ञानिक निदेशक, भारतीय फार्मा कोपिया आयोग डॉ. वी. कैलासेल्वन ने फार्माकोपिया की भूमिका और दवा की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों को सुनिश्चित करने पर विचार रखे। डॉ. विपन के शर्मा, पूजा शर्मा, डॉ. उज्ज्वल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें