फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रधानाचार्याें को दिया शिशु वाटिका का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आदर्शनगर स्थित जाती राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय प्रधानाचार्य अभ्यास वर्ग के सातवें दिन शिशु वाटिका सत्र पर चर्चा की गई। सत्र में प्रधानाचार्यों को शिशु वाटिका का प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं की जानकारी सभी प्रधानाचार्यों को दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से खेल-खेल में अध्ययन करवाने की भी जानकारी दी। बताया कि छोटे-छोटे विज्ञान के प्रयोग से हम बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम में विनोद रावत, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, मुरलीधर चंदोला, राकेश बहुगुणा, भगवती प्रसाद चमोला, गुरु प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें