फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पंचायत चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में विकासखंड कालसी और चकराता के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उप जिलाधिकारी ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों का निरीक्षण व मतदान स्थलों तक जाने वाले मार्गों का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से पोलिंग बूथों तक जाने वाले रास्तों की स्थिति का रोडमेप तैयार करने को कहा। बैठक में खंड विकास अधिकारी कालसी जगत सिंह, खंड विकास अधिकारी चकराता राकेश बिष्ट सहित सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें