फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Sat, 19 Sep 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। जौलीग्रांट सेक्टर के अंतर्गत कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर शून्य से सात माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में लोगों और महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा उनियाल ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी में प्रथम प्रसव पर अपना पंजीकरण करवाने से इस योजना का लाभ मिलता है। लक्ष्मी कोठियाल ने कहा कि भोजन पकाते हुए पोषण का ध्यान रखा जाना चाहिए। अधिक देर तक भोजन पकाने से भोजन के पोषक तत्व कम हो सकते हैं। धात्री महिलाओं को स्तनपान की जानकारी भी दी गई। शांति भंडारी और ऋतु ने बच्चों को पोषण और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं पूजा, शीतल, हिमानी, कविता, प्रिया, बबीता, सुरेखा और अंजलि आदि की गोदभराई की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता पूनम कंडवाल, सुनीता देवी, अनीता देवी, रेखा भट्ट, हिमानी, कविता, पूजा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें