फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रखर और रोहित ने जीते रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम (केरल) में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में देहरादून के शमशेरगढ़ निवासी प्रखर चमोली ने एकल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं, युगल वर्ग में प्रखर चमोली और रोहित बोरा की जोड़ी ने भी रजत पदक अपने नाम किया। प्रखर ने एकल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर पदक हासिल किया जबकि युगल वर्ग में दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा की जोड़ी को शिकस्त देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें