जौलीग्रांट। रानीपोखरी क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटना से प्रधान संगठन काफी नाराज हैं। संगठन का कहना है कि रानीपोखरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की काफी घटनाएं बढ़ चुकी हैं। जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष को प्रधान संगठन ने ज्ञापन देते हुए कहा है कि रानीपोखरी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में बिना सत्यापन रह रहे लोगों, किरायेदारों और ठेली वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि क्षेत्र में किराएदारों, बाहरी लोगों, कबाड़ियों और ठेली वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जिनका सत्यापन कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोग बिना नंबर प्लेट के वाहनों में घूम रहे हैं। ज्ञापन में आनंद सिंह रावत, सुनील भट्ट, विक्रम सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद