घाट रोड स्थित मुख्य डाकघर में पोस्टल ऑर्डर समाप्त हो गए हैं। इससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। घाट रोड मुख्य डाकघर पर हजारों की जनसंख्या निर्भर है। मुख्य डाकघर होने के कारण ग्राहकों को यहां पूरी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। लेकिन शुक्रवार को ग्राहकों को इस डाकघर में पोस्टल ऑर्डर नहीं मिले। ग्राहक संदीप और नीरज ने बताया कि उन्होंने किसी विभाग से सूचना के अधिकारी के तहत जानकारी प्राप्त करनी थी। इसके लिए उन्हें पोस्टल ऑर्डर चाहिए थे, लेकिन मुख्य डाकघर में उन्हें नहीं मिला। पोस्ट मास्टर खजान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टल ऑर्डर समाप्त हो गए थे, जिसके कारण ग्राहकों को कुछ परेशानी हुई। पोस्टल आर्डर की डिमांड भेजी गई है।