फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को किया सम्मानित

Sat, 08 Aug 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। । राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन ऋषिकेश की ओर से मुख्य डाकघर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक विभाग के अधिकारी यूएस रावत, खजान सिंह, मोहित ध्यानी, जयदीप नेगी, विपिन कुमार और प्रकाश कृषाली को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर यूएस रावत ने कहा कि डाकघर कई उपयोगी बचत योजनाएं संचालित कर रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोगों को अधिक से अधिक बचत करनी चाहिए। उन्होंने बैंकिंग, धन जमा-निकासी और एटीएम समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। डिप्टी पोस्टमास्टर खजान सिंह ने डाकघर की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आमजन को पत्र-पार्सल, डाक टिकट, पैकेजिंग और स्टेशनरी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संगठन के अध्यक्ष केके सचदेवा ने कहा कि मुख्य डाकघर ऋषिकेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर परीक्षित मेहरा, एकांत गोयल, अजय ब्रेजा, हंसराज मंदोलिया, पूर्णिमा वर्मा, अजय गुप्ता, अजीत पुंडीर, शिवम श्रीवास्तव, वीरा देवी, गीता सचदेवा, गोल्डी ब्रेजा, अनीता रैना, संगीता, प्रियंका, ममता, केके सिंधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें