फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रक्षाबंधन पर डाकघरों में बढ़ी रौनक, 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे की बढ़ी मांग

Thu, 06 Aug 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- विदेशों में भी भेजी जा रहीं राखियां, स्पीड पोस्ट से समय पर डिलीवरी के लिए डाक विभाग ने बढ़ाई प्राथमिकता
विज्ञापन

- रोजाना 100 से अधिक लोग डाकघर से भेज रहे राखी
फोटो
ऋषिकेश। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही डाकघरों में चहल-पहल बढ़ गई है। दूर-दराज और विदेशों में रहने वाले भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए बहनें बड़ी संख्या में डाकघरों का रुख कर रही हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए डाक विभाग ने मात्र 10 रुपये का विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया है, जो राखी को नमी और बारिश से सुरक्षित रखता है। यही कारण है कि यह लिफाफा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। घाट रोड स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर यूएस रावत ने बताया कि अगस्त की शुरुआत से स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले प्रतिदिन 10 से 15 लोग राखी भेजने आते थे, जबकि अब रोजाना 100 से अधिक लोग डाकघर पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए बहनों ने करीब 20 दिन पहले से ही राखियां भेजनी शुरू कर दी थीं ताकि वे समय पर पहुंच सकें। अब तक सिंगापुर, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में 50 से अधिक राखियां भेजी जा चुकी हैं। विदेश में स्पीड पोस्ट से राखी भेजने का शुल्क करीब 500 रुपये जबकि अन्य राज्यों के लिए 55 रुपये निर्धारित है। पोस्टमास्टर यूएस रावत ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राखी से संबंधित प्रत्येक स्पीड पोस्ट को प्राथमिकता के आधार पर समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें