फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कर्मचारियों और वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित

Sun, 16 Aug 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान एम्स निदेाशक प्रो. मीनू सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही एम्स परिसर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी कार्यकारी निदेशक ने सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई नवीन जोशी, एसआई विकसित पंवार, एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एम्स सुरक्षा विभाग की पाइप बैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डीन रिसर्च प्रो. शैलेंद्र हांडू, डीन एग्जाम प्रो. बीके बस्तिया समेत अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें