थानो मस्जिद में लगाए गए लाउडस्पीकर को रानीपोखरी पुलिस ने नीचे उतार दिए। सीएम हेल्पलाइन पर क्षेत्रवासी द्वारा शिकायत की गई थी कि थानो चौक धारकोट रोड से बच्चों को बिना उनकी मर्जी के मौलवियों द्वारा जबरदस्ती मदरसे में ले जाया जा रहा है। वहीं मस्जिद द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी पुलिस ने मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर को नीचे उतारा। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर क्षेत्रवासी द्वारा शिकायत की गई थी। कार्रवाई करते हुए ध्वनि प्रदूषण फैला रहे लाउडस्पीकर को मस्जिद से नीचे उतारा गया।