फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुलिस ने पुजारी सहित तीन लोगों के बयान किए दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। फल्दाकोट स्थित प्रसिद्ध भुवनेश्वरी माता मंदिर में चांदी के छत्र चोरी के मामले में लक्ष्मणझूला थाना पुलिस हरकत में आई है। नीलकंठ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी भगतराम सहित तीन अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। नीलकंठ चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह कुंवर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज किए गए। वहीं भुवनेश्वरी माता मंदिर समिति प्रधान राकेश भट्ट से फोन पर बात कर बयान दर्ज किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं मंदिर से छत्र चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस अवसर पर उमेद सिंह, परमवीर पयाल, विकास, ग्राम प्रहरी संतोष, बालम पयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें