फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सराफ लूटपाट मामले में पुलिस ने बनाई पांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर सोमवार रात दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन


व्यापारियों ने एकत्रित होकर घटना का जताया विरोध
सोमवार की रात श्यामपुर के सराफ व्यापारी के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पांचों टीमें अलग-अलग तरीकों से जांच कर रही हैं। सीओ संदीप नेगी ने दावा किया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे गढ़ी श्यामपुर स्थित दुर्गा ज्वैलर्स के स्वामी प्रवीण वर्मा के साथ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटपाट कर ली। जिसके बाद से क्षेत्र के सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर घटना की निंदा की और जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। सीओ संदीप नेगी ने बताया मंगलवार को टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित सराफ व्यापारी की दुकान पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बताया कि मामले के खुलासे के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने लोगों से मामले में धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

छह वर्ष पूर्व हुई लूट का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
19 मई 2019 को बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरपुर खुर्द पशुलोक में सराफ व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान को गोली मारकर नकदी, सोना और चांदी के आभूषण लूट लिए थे। घटना के समय सराफ व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। पीछे आ रहे नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया था। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस की असफलता को लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने कई बार मामले के खुलासे की मांग की। लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें