यमकेश्वर। जनता इंटर कॉलेज में थाना यमकेश्वर पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विषय में जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई। उप निरीक्षक मुकेश गैरोला ने बताया कि छात्र-छात्राओं में साइबर अपराध के विषय में उत्सुकता देखी गई। इस दौरान छात्रों ने सवाल भी किए। संवाद