फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस सख्त, कोतवाली में कराई हिस्ट्रीशीटरों की परेड, खंगाला आपराधिक इतिहास

Wed, 04 Sep 2024 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

करीब 25 हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। इन सभी पर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस का कहना है कि सभी पर निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक घटनाओं का अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटरों व पूर्व में शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की परेड कराई गई। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि करीब 25 हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। इन सभी पर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया है।

एसपी देहात ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों की परेड के दौरान वर्तमान में कौन क्या काम कर रहा है, इसकी जानकारी भी ली गई। जिन्होंने अब शराब का काम छोड़ दिया है, उन्हें पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। अन्य संभावितों को चेतावनी दी गई है। कहा कि सभी संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीओ संदीप सिंह नेगी, कोतवाल आरएस खोलिया, एसएसआई विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Dehradun: शराब तस्करों पर कार्रवाई न करने SOG देहात भंग, दो थानों के 37 पुलिसकर्मी हटाए

ओवर रेटिंग पर शराब की दुकानों का चालान
तहसील प्रशासन ने रानीपोखरी व रायवाला क्षेत्र में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग के आरोप में कार्रवाई की। इन दुकानों में लंबे समय से ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि देसी व विदेशी शराब की दुकानों में रेट की जांच की गई। इस दौरान ओवर रेटिंग की पुष्टि हुई है। यहां हर बोतल पर करीब 10 से 15 रुपये प्रिंट रेट से अधिक लिए जा रहे थे। एसडीएम ने बताया कि दुकानों का चालान किया गया है। रिपोर्ट आबकारी विभाग को भी दी गई है।
विज्ञापन


दस पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
आबकारी विभाग की टीम ने एक कार से शराब की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। टीम ने कार में दस पेटी देसी शराब के बरामद किए। व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को नटराज चौक के पास एक कार के अंदर 10 पेटी देसी शराब बरामद हुई। टीम ने कार में बैठे तल्ला नंगल कुल्हान देहरादून और चकराता रोड देहरादून निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया। टीम में अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, अंकित शामिल रहे। I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें