फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पहचान बदल कर रह रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम सभा रायवाला में पहचान छिपा कर रह रही महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।



जानकारी के मुताबिक एक दूसरे समुदाय की महिला डांडी कोयलघाटी मार्ग पर रायवाला गांव में नाम बदल कर किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। संदेह होने पर ग्राम प्रधान सागर गिरि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में महिला से पूछताछ कर उसके दस्तावेजों की जांच की तो सभी दस्तावेजों में नाम रानी मंसूर मिला। आधार कार्ड में महिला का पति का नाम नहीं था। आधार कार्ड में पता ग्राम खारी झालू जनपद बिजनौर उत्तरप्रदेश लिखा मिला है। जबकि मौखिक रूप से महिला ने अपना मूल पता जनपद टिहरी बताया।

महिला की एक बेटी का वास्तविक नाम भी अलग पाया गया। रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरि ने बताया कि महिला श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को गुमराह करती थी। पहचान छिपाने के लिए महिला सिंदूर भी लगाती है। जब उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो इस बारे में शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह एक रीजनल पार्टी की पदाधिकारी थी और लोगों को सदस्यता दिला रही थी। वहीं थाना रायवाला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें