फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुरक्षा भी, स्नेह भी, बुजुर्गों का हाल जानने पहुंची पुलिस

Mon, 19 Jan 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों का हाल पूछती रायवाला पुलिस।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
रायवाला कोतवाली पुलिस ने प्रतीतनगर, रायवाला, खांड गांव और हरिपुरकलां क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना। उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत और योगेश ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने मोबाइल नंबर साझा किए। पुलिस कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को कॉल करें। पुलिस उनकी सहायता के लिए तुरंत हाजिर होगी। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की भी जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है और वरिष्ठ नागरिकों का हाल जानते हुए उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। टीम में अमित सैनी, चंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें