फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएम श्री जीआईसी आईडीपीएल को मिला 25 हजार का पुरस्कार

Sun, 11 Oct 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शुद्ध वायु के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लक्ष्य सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री जीआईसी आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश को बेस्ट ग्रीन अवेयरनेस एक्टिविटी विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय को इस उपलब्धि के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में एनएसएस व स्वच्छता प्रभारी और वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी लंबे समय से पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय का चयन बेस्ट ग्रीन अवेयरनेस एक्टिविटी पुरस्कार के लिए हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय की परी, जुबेदा, रितिका, निखिल, गरिमा और ज्योति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वृक्षमित्र डॉ. सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यालयों के लिए आवश्यक भौतिक संसाधन जुटाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना उनके प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने डॉ. सोनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही सम्मानित विद्यार्थियों और विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें