फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हिंदी दिवस पर भाषा को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Mon, 14 Sep 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के उन्नयन और मजबूती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा है। फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और वरिष्ठ व्यवसायी राजन गोयल ने कहा कि बदलते दौर में हिंदी को तकनीक, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों से जोड़ते हुए इसे सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान जसवीर सिंह जस्सी, दीपक गुप्ता, अंकुश पाल,ज्योति यादव आदि थे। इसके अलावा हिंदी दिवस पर लोगों ने हिंदी को सम्मान देने, दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने और आने वाली पीढ़ी को हिंदी भाषा और साहित्य से जोड़ने का संकल्प लिया। वहीं, नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में भी हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने हिंदी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें