फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विजयदशमी कार्यक्रम में देश की एकता का लिया संकल्प

Sun, 18 Oct 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रानीपोखरी बारातघर में विजयदशमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संघ के विभाग सहकार्यवाह मनोज ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सभी को सबसे पहले अपने अंदर छुपे काम, क्रोध और लोभ को मिटाना चाहिए। अहंकार के कारण रावण का सर्वनाश हुआ था। इसलिए किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। एकता और संगठन की शक्ति बड़ी होती है। शक्ति और शील का संतुलन भी जरूरी है। इस अवसर पर लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा, अशोक कपरूवाण, निदेश सिल्सवाल, संदीप जायसवाल, प्रवेश कुमेड़ी, गोपाल बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, मुकेश्वर चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें