फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईडीपीएल में किया पौधरोपण

Mon, 03 Aug 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरेला के अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने आईडीपीएल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण दे सकता है। कार्यक्रम संयोजक उषा जोशी व गीता मित्तल ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में अरविंद चौधरी, सुंदरी कंडवाल, शशि राणा, माया, मधु गुप्ता, लता राणा, रेखा चमोली, राजेश्वरी, तिलक चौहान, रमेश चंद्र, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें