फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेल परियोजना के लिए पिटकुल ने तैयार किया बिजलीघर

Sun, 14 Jun 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉडगेज रेल परियोजना को बिजली आपूर्ति देने के लिए एक नया बिजलीघर तैयार हो गया है। पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने इसे शैल विहार में बनाया है। इस बिजलीघर में इस महीने के आखिरी सप्ताह से चार्जिंग शुरू होगी। चार्जिंग के बाद इसके संचालन को लेकर निर्णय होगा। यह तय किया जाएगा कि इसका संचालन पिटकुल करेगा या रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल)। पिटकुल ने इस बिजलीघर को करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है। इसका निर्माण कार्य लगभग छह महीने पहले शुरू हुआ था। इस बिजलीघर में 400 केवीए के दो स्टेशन सर्विस ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बिजलीघर को ऋषिकेश श्रीनगर 132 केवी पारेषण लाइन से आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मर को चार्ज करने की प्रक्रिया इस महीने के आखिरी तक पूरी होगीपिटकुल के बिजलीघर के तैयार होने के बाद आरवीएनएल एक अलग से छोटा बिजलीघर बनाएगा। यह बिजलीघर 33/25 केवी क्षमता का होगा। ट्रेनों का संचालन 25 केवी की लाइन से किया जाएगा। आरवीएनएल इसी बिजलीघर से अपने कार्यालयों और आवासीय कॉलोनी में बिजली आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें