फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कोहरे के आगोश में समाई तीर्थ नगरी

Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
16 त्रिवेणी घाट आस्था पथ पर छाया कोहरा।संवाद
विज्ञापन
तीर्थनगरी में तापमान गिरने के साथ ही कोहरे का असर साफ तौर पर देखने को मिलने लगा है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही पूरी तीर्थनगरी घने कोहरे के आगोश में नजर आई।गंगा तट से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक कोहरे की चादर छाई रही। दिसंबर माह में पारा लगातार गिरने से ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार तड़के त्रिवेणी घाट, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। त्रिवेणी घाट आस्था पथ पर सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने कोहरे के बीच टहलने का आनंद लिया। वहीं तपोवन से हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों ने सावधानी बरतते हुए वाहनों की गति धीमी रखी। कोहरे के कारण सुबह कुछ देर के लिए गंगा तटों पर पर्यटकों की चहल-पहल भी सीमित रही। सूर्योदय के बाद कोहरा छंटा, लेकिन ठंडी हवाएं दिनभर चलती रहीं। शाम ढलते ही एक बार फिर हल्का कोहरा छा गया। जिससे तपोवन और स्वर्गाश्रम गंगा घाटों पर पर्यटकों की आवाजाही कम देखने को मिली। ठंड बढ़ने के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। वहीं शाम के समय अलाव जलाते भी नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें