फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगटाली में मोटर पुल निर्माण के लिए कल धरना देंगे लोग

Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगटाली में प्रस्तावित मोटर पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के लिए रविवार को स्थानीय लोग एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगें।
विज्ञापन


मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति नरेंद्र नगर के प्रभारी विकास रयाल ने बताया कि सिंगटाली में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मोटर पुल निर्माण कार्य शुरू करने, कौडियाला (ढांगूगढ़) से ब्यासघाट तक 24 किमी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण करने, पौड़ी जिले के गंगा घाटी क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं देने आदि की मांग के लिए होने जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी और मंत्री विक्रम नेगी ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। जरूरत पड़ी तो चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों को रोकने पर भी विचार किया जाएगा। वेदप्रकाश मैठाणी ने कहा कि धरना प्रदर्शन में कई गांवों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें