फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना युद्ध के सड़क पर मर रहे लोग : राघवेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- मशाल जुलूस पकड़कर लोगाें ने ली हेलमेट पहनने की शपथ
I

I- स्कूली बच्चों को भी हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरितI



सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेटमैन राघवेंद्र कुमार ने शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। राहगीरों, स्कूलों बच्चों और त्रिवेणीघाट आरती में शामिल होने वाले लोगों को हेलमेट पहने की शपथ दिलाई।



कार्यक्रम की शुरुआत नटराज चौक से की गई। हेलमेटमैन राघवेंद्र कुमार ने कहा कि आज सड़क दुर्घटना के कारण सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। पहले युद्ध में लोग मारे जाते थे, लेकिन आज सड़कों पर बिना युद्ध के ही लोग मर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को स्कूटी, मोटरसाइकिल की चाबी उठाने से पहले हेलमेट को उठाना चाहिए। हेलमेट को सही तरीके से पहनना चाहिए। कहा कि वह नोएडा में सड़क दुर्घटना में अपने दोस्त को खो चुके हैं। जान बचाने के लिए वह 22 राज्यों में लोगाें को हेलमेट को लेकर जागरूक कर चुके हैं। करीब 50 हजार से अधिक हेलमेट बांट चुके हैं।



ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में भी स्कूली छात्रों को हेलमेट को लेकर जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक रविकांत सेमवाल ने कहा कि हमें हेलमेट पहनने की आदत डालनी होगी। अपने परिवार और दोस्तों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना होगा। सड़क दुर्घटना होने पर हेलमेट ही जान बचा सकता है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक अनवर खान ने कहा कि हम जो हेलमेट पहनते हैं वह आईएसआई मार्का का होना चाहिए। डुप्लीकेट हेलमेट पहनने से बचना चाहिए। शाम छह बजे यातायात पुलिस ने त्रिवेणीघाट आरती स्थल के पास मशाल जुलूस निकाली, जिसमें घाट पर मौजूद लोगों के हाथों में मशाल पकड़ाकर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए शपथ दिलाई। सैकड़ों लोगों ने शपथ ली। इस अवसर नीरज, विपिन, नितिन, अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें