फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मॉकड्रिल के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न होटलों व अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आग लगने की स्थिति में कर्मचारियों, आगंतुकों और मरीजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया और अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। बुधवार को विभाग ने शहर के विभिन्न होटलों व सरकारी संस्थानों में मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने वास्तविक परिस्थिति का अभ्यास कराते हुए, आग बुझाने की तकनीक, आपातकालीन निकासी मार्ग का उपयोग, अग्निशमन यंत्रों का सही प्रयोग तथा त्वरित प्रतिक्रिया की विधियों का प्रदर्शन किया। साथ ही, वहां मौजूद कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि ऐसे अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें